बेमौसम बारिश से मक्का को नुकसान, किसानों ने मांगी मुआवजा

Updated:
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से मक्का को नुकसान, किसानों ने मांगी मुआवजा

किसानों को नुकसान उठाना पड़ा

विज्ञापन

साहिबगंज

बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के प्रभाव से जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है. बीते दो दिनों के दौरान साहिबगंज में कुल 30.74 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गयी है. यह बारिश ऐसे समय में हुई है, जब खेतों में फसल कटाई का कार्य चल रही है, जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ा है. जिला कृषि पदाधिकारी प्रमोद कुमार एक्का ने बताया कि जिले के नौ प्रखंडों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी. सदर प्रखंड में 12.0 मिमी वर्षा हुई, जबकि बोरियो में 28.2 मिमी, मंडरो में 27.0 मिमी, बरहेट में 35.9 मिमी, पतना में 15.6 मिमी, बरहरवा में 14.0 मिमी, राजमहल में 64.0 मिमी, उधवा में 75.0 मिमी तथा तालझारी में 5.0 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी. जिले में कुल 30.74 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है. इस असमय बारिश और तेज आंधी-तूफान का सबसे अधिक प्रभाव किसानों पर पड़ा है. खासकर मक्के की फसल को नुकसान होने की सूचना है. खेतों में खड़ी फसल तेज हवा के कारण गिर गयी. बारिश से स्थिति और खराब हो गयी. उन्होंने बताया कि 12 मार्च को 6.95 मिमी, 21 मार्च को 60.71 मिमी, 22 मार्च को 8.29 मिमी और 28 मार्च को 30.74 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है.

क्या कहते हैं जिला कृषि पदाधिकारी

असमय बारिश से निश्चित रूप से किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. तेज आंधी-तूफान के कारण फसल गिरने और उसके बाद हुई बारिश से काफी क्षति हुई है. उन्होंने आश्वस्त किया कि नुकसान का आकलन कराया जाएगा और किसानों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जायेगी.

प्रमोद कुमार एक्का, जिला कृषि पदाधिकारी

विज्ञापन
Abdhesh Singh

लेखक के बारे में

By Abdhesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola