राजमहल में बाइक की चपेट में आने से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Updated:
विज्ञापन

राजमहल के बुधवरिया गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी. फोटो: प्रभात खबर.

राजमहल के बुधवरिया गांव के पास हुए सड़क हादसे के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी. फोटो: प्रभात खबर.

विज्ञापन

राजमहल से रतन कुमार की रिपोर्ट

Sahibganj News: झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक चार साल के युवक की जान चली गई. राजमहल-साहिबगंज फोर लेन पर बुधवरिया गांव के पास बच्चा बाइक की चपेट में आ गया था. बाइक से इतनी जोरदार टक्कर लगी कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना रविवार सुबह करीब 11.30 बजे की है. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

बाइक सवार भी हुआ घायल

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बुधवरिया गांव निवासी झगड़ू मंडल के चार वर्षीय पुत्र राजकुमार मंडल के रूप में हुई है. वहीं, बाइक चला रहे शोभापुर गांव निवासी प्रह्लाद मंडल असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. उन्हें भी गंभीर चोटें आई हैं.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है. बच्चे की मां पुष्पा देवी बार-बार बेहोश हो जा रही थीं. गांव में भी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन और थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन कर रही है.

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद प्रतिनिधि राजेश मंडल और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की.

इसे भी पढ़ें: हरिहरगंज में अवैध स्टोन चिप्स माफिया की दादागिरी, सीओ-सीआई पर हमला, चार पर केस दर्ज

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि फोरलेन सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर हादसे होते रहते हैं. ऐसे में प्रशासन से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़ें: शिव मंदिर में गाय बांधने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, कतरास थाने में शिकायत दर्ज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola