गंगा प्रसाद पूरब मध्य में अब तक नहीं बना पुल बरसात में पानी में घुस कर करना पड़ता है आवागमन

साहिबगंज : सदर प्रखंड में 11 पंचायत ऐसे हैं जिनमें से महादेवगंज क्षेत्र गंगा प्रसाद पूरब मध्य हैं. जहां पर आज भी लोग बाढ़ के समय नीचे टोला के लोग पानी में आने-जाने को मजबूर हैं. उक्त पंचायत में आठ कुएं व 50 चापानल नये दो वर्षों में लगाये गये हैं. लगभग 5,500 आबादी का […]
साहिबगंज : सदर प्रखंड में 11 पंचायत ऐसे हैं जिनमें से महादेवगंज क्षेत्र गंगा प्रसाद पूरब मध्य हैं. जहां पर आज भी लोग बाढ़ के समय नीचे टोला के लोग पानी में आने-जाने को मजबूर हैं. उक्त पंचायत में आठ कुएं व 50 चापानल नये दो वर्षों में लगाये गये हैं. लगभग 5,500 आबादी का इस पंचायत में एक प्राथमिक, दो मध्य व एक उच्च विद्यालय है. जहां पर बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं. पंचायत भवन में सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं. ढाई लाख की लागत से हाल में ही पंचायत भवन का जीर्णोद्धार किया गया है.
जबकि नमामि गंगे के तहत उक्त पंचायत को ओडीएफ घोषित किया गया है. पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र है. सिलाई-कटाई एवं आचार बनाने का कार्य किया जा रहा है. गांव की मुखिया एलीसीमा कुमारी कहती हैं कि गांव में एलइडी लाइट लगाये गये हैं. वृद्धा, विधवा पेंशन अधिकांश लोगों का किया गया है. 30 लाख की लागत से गांव में दो पीसीसी सड़क व नाली का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि नीचे टोला में पुल बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं.
बाढ़ में क्षेत्र के लोगों के नाव से आना-जाना होता है. शिक्षा में समुचित सुधार एवं महिलाओं को एचएचजी ग्रुप से जोड़कर सहभागिता की जायेगी. वहीं इस प्रखंड के सकरीगली पंचायत में काफी दिक्कतें हैं. 30 लाख रुपये आये हैं. लेकिन पूर्ण रूपेण कार्य नहीं हुआ है. बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि उक्त गांव में विशेष अभियान चलाकर कार्य को पूर्ण किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




