राजमहल : कंपनी के दफ्तर में बमबाजी, चली गोलियां
Updated at : 23 Apr 2018 8:26 AM (IST)
विज्ञापन

राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित आरक्यूएस चाइनाक्ले कम्पनी में गाडी लोडिंग में वर्चस्व कायम करने व रंगदारी वसूली को लेकर 6 नकाबपोश अपरधियो ने कम्पनी परिसर में रविवार देर शाम करीब 8 बजे अचानक बमबाजी व गोलीबारी की. लगभग 15 राउंड गोली चलायी गयी. चार बम भी फोड़े. कोमल कुमार नामक कर्मचारी को लाठी-डंडे […]
विज्ञापन
राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित आरक्यूएस चाइनाक्ले कम्पनी में गाडी लोडिंग में वर्चस्व कायम करने व रंगदारी वसूली को लेकर 6 नकाबपोश अपरधियो ने कम्पनी परिसर में रविवार देर शाम करीब 8 बजे अचानक बमबाजी व गोलीबारी की.
लगभग 15 राउंड गोली चलायी गयी. चार बम भी फोड़े. कोमल कुमार नामक कर्मचारी को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया. लगभग 15 मिनट तक अपराधियो ने तांडव मचाया. घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुशील कुमार व एसआइ प्रयाग दास सदल-बल मौके पर पहुंचे. अपराधियों का पीछा किया लेकिन सभी फरार हो गये. पुलिस कम्पनी में सीसीटीवी को खंगाल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




