भाभी पर चाकू से हमला करने वाले देवर को ग्रामीणों ने पीट कर मार डाला

राजमहल : थाना क्षेत्र के कसबा गाँव में भाभी पर चाकू से हमला करने वाले देवर को घटना से कुछ देर बाद ही ग्रामीणों पीट पीट कर हत्या कर दी . जानकारी के अनुसार कसबा गांव की आरती बेवा (40) को आपसी झगड़ा में उनके ही देवर भारत मंडल ने आरती देवी को चाकू मारकर […]
राजमहल : थाना क्षेत्र के कसबा गाँव में भाभी पर चाकू से हमला करने वाले देवर को घटना से कुछ देर बाद ही ग्रामीणों पीट पीट कर हत्या कर दी . जानकारी के अनुसार कसबा गांव की आरती बेवा (40) को आपसी झगड़ा में उनके ही देवर भारत मंडल ने आरती देवी को चाकू मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया .
मौके पर राजमहल थाना के एसआई प्रयाग दास पहुंच कर प्राथमिक ईलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया.चिकित्सको ने मरीज की स्थिति गम्भीर देख बेहत्तर ईलाज के लिये रेफर कर दिया .इधर घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी की ग्रामीणों ने आरोपी भरत मंडल को पीट पीट कर मार डाला .घटना की सुचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सूरज उराव व थाना प्रभारी सुशील कुमार मौके पर पहुँचे .मालूम हो की इससे पहले भी पांच महीना पूर्व में भरत मंडल ने मवेशी को जहर देकर मार डाला था.जिसे लेकर पुलिसिया कार्रवाई हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




