मतगणना के दिन नहीं बिकेगी शराब

साहिबगंज : मतगणना के दिन 16 मई को शराब बिक्री पर पूरी तरह लगा रहेगा. इसकी जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि शहर में विधि व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि मतगणना की अवधि में किसी होटल, रेस्टोरेंट, बीयर बार, दुकान, में अथवा अन्य किसी निजी […]
साहिबगंज : मतगणना के दिन 16 मई को शराब बिक्री पर पूरी तरह लगा रहेगा. इसकी जानकारी देते हुए डीसी ने बताया कि शहर में विधि व्यवस्था व शांति बनाये रखने के लिए ऐसा किया गया है. उन्होंने कहा कि मतगणना की अवधि में किसी होटल, रेस्टोरेंट, बीयर बार, दुकान, में अथवा अन्य किसी निजी अथवा सरकारी स्थान में कोई भी स्प्रिीटयुक्त मादक लीकर या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जायेगा और न वितरित किया जायेगा.
डीसी ने कहा कि 16 मई मतगणना के दिन शहर में यातायात व्यवस्था सुबह 6 बजे से मतगणना कार्य पूरा होने तक बाधित रहेगा. यह बातें डीसी ए मुथू कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि साहिबगंज महाविद्यालय में बने वज्रगृह के कारण कॉलेज रोड में 16 मई के प्रात: छह बजे से मतगणना समाप्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










