पीट कर मारा गया था, प्रेमिका गिरफ्तार

बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतिपहाड़ी बड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया चुनकु हेंब्रम की 8 मार्च को हुई संदेहास्पद मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बोरियो पुलिस ने किया. बोरियो थाना प्रभारी राजेश टुडु ने बताया कि पूर्व मुखिया की हत्या पीट-पीट कर की गयी थी. इस मामले में उसकी कथित […]
बोरियो (साहिबगंज) : बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोतिपहाड़ी बड़ा पंचायत के पूर्व मुखिया चुनकु हेंब्रम की 8 मार्च को हुई संदेहास्पद मौत का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद बोरियो पुलिस ने किया. बोरियो थाना प्रभारी राजेश टुडु ने बताया कि पूर्व मुखिया की हत्या पीट-पीट कर की गयी थी. इस मामले में उसकी कथित प्रेमिका चुड़की मुर्मू भी संलिप्त थी. चुड़की को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस बताती है की घटना को अंजाम देने में अन्य कई लोग भी शामिल थे.
बहरहाल पुलिस हर बिंदु पर गहराई से अनुसंधान कर रही है. बता दें कि पिछले दिनों उक्त पंचायत के पूर्व मुखिया चुनकु की मौत उसकी प्रेमिका के घर हुई थी. घटना के बाद मृतक के पुत्र साइमन हेम्ब्रम ने पिता की प्रेमिका चुड़की मुर्मू पर षड्यंत्र कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया था. जानकारी के अनुसार, पिछले पांच वर्षों से चुनकु हेम्ब्रम का उसकी प्रेमिका चुड़की मुर्मू के साथ संबंध था. मामले में संलिप्त आरोपी प्रेमिका चुड़की मुर्मू सात साल पूर्व पति भरत की हत्या के मामले में भी संलिप्त थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




