अब कूड़ा उठाने के लिए नप लेगा चार्ज
Updated at : 12 Apr 2018 6:01 AM (IST)
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने दिया कचरा निष्पादन व जैविक खाद बनाने की जानकारी साहिबगंज : स्वच्छ भारत अभियान को धरातल पर उतारने को लेकर साहिबगंज नगर परिषद संकल्पित हैं. सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही नगर परिषद क्षेत्र के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों से सूखा एवं गीला कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था के लिए नप की ओर ट्रीपरों […]
विज्ञापन
प्रशिक्षकों ने दिया कचरा निष्पादन व जैविक खाद बनाने की जानकारी
साहिबगंज : स्वच्छ भारत अभियान को धरातल पर उतारने को लेकर साहिबगंज नगर परिषद संकल्पित हैं. सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही नगर परिषद क्षेत्र के घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों से सूखा एवं गीला कचरा एकत्रित करने की व्यवस्था के लिए नप की ओर ट्रीपरों की खरीदारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार नगर परिषद करीब दो दर्जन से अधिक ट्रीपर खरीदने जा रही है.
जिससे शहर को गंदगी से मुक्त कराया जायेगा. वहीं जो उपभक्तोताओं अपने संस्थान प्रतिष्ठान व घर का कूड़ा-कचरा उठाने के लिए ट्रीपर की सहायता लेगा उसे इसका चार्ज नप को देना पड़ेगा. वहीं बुधवार को गीला एवं सूखा कचरा उठाने का नमूना नप कर्मियों को ट्रीपर से उठाकर दिखाया गया. वहीं नगर परिषद के एमआइएस एक्सपर्ट सोनू हरि व आइइसी एक्सपर्ट संतोष कुमार की ओर से नप के सफाई कर्मचारियों को कचरे के निष्पादन व जैविक खाद बनाने की जानकारी दी गयी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




