मतगणना की तैयारी शुरू

Updated at :06 May 2014 5:30 AM
विज्ञापन
मतगणना की तैयारी शुरू

साहिबगंज : मतगणना में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. राजमहल संसदीय सीट के लिए 11 प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में बंद है. 16 मई को मतगणना है. रांची से बैठक कर वापस आने के बाद मतगणना प्रशिक्षण किया जायेगा. यह बातें डीसी ए मुथू […]

विज्ञापन

साहिबगंज : मतगणना में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं. प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. राजमहल संसदीय सीट के लिए 11 प्रत्याशियों का भाग्य स्ट्रांग रूम में बंद है. 16 मई को मतगणना है. रांची से बैठक कर वापस आने के बाद मतगणना प्रशिक्षण किया जायेगा. यह बातें डीसी ए मुथू कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से बात करते हुये कही.

उन्होंने कहा कि मतगणना 16 मई को सुबह आठ बजे से साहिबगंज कॉलेज में बनाये गये वज्रगृह पर होगा. उन्होंने कहा कि राजमहल संसदीय क्षेत्र के छह विधानसभा क्षेत्र में मतगणना के लिए विधानसभावार 14-14 टेबुल लगाये जायेंगे. एक टेबुल सहायक निर्वाची पदाधिकारी को होगा. निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी का एक अलग टेबुल होगा.

यहां सभी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न टेबुल से एकत्रित मतगणना रिपोर्ट का संकलन होगा. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के हरेक टेबुल पर एक सुपरवाइजर व एक सहायक मतगणना करेंगे. मतगणना पर नजर रखने के लिए प्रत्येक टेबुल पर एक माइक्रो आब्जर्वर होगा. एक अतिरिक्त माइक्रो आब्जर्वर सहायक निर्वाची पदाधिकारी, निर्वाची पदाधिकरी व प्रेक्षक को पतगणना कार्य में आवश्यक देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola