निकाय, विस व लोस चुनाव के लिए शुरू करें जनसंपर्क

साहिबगंज : झाविमो के जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे पश्चिमी रेलवे फाटक स्थित लाल कोठी में हुई. इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित नेताओं व पार्टी के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी, जिला कमेटी की समीक्षा की. उन्होंने अगामी निकाय, विधानसभा […]
साहिबगंज : झाविमो के जिला कार्य समिति की बैठक सोमवार को दोपहर 12 बजे पश्चिमी रेलवे फाटक स्थित लाल कोठी में हुई. इस मौके पर पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने उपस्थित नेताओं व पार्टी के पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करने के बाद पंचायत कमेटी, प्रखंड कमेटी, जिला कमेटी की समीक्षा की. उन्होंने अगामी निकाय, विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को टोली बनाकर जनसंपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट सरकार को उखाड़ने के लिए कार्यकर्ता संकल्प लेकर कार्य करें. इस दौरान मंच का संचालन जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




