हाइवा के धक्के से अधेड़ की मौत, सड़क जाम
Updated at : 12 Jan 2018 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग ठेला से फेरी करके घर लौट रहा था राधे साह मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मंडरो मुख्य मार्ग के नीमगाछी मोड़ स्थित सड़क पर हाइवा के धक्के से राधे साह लहेरी(50) की मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर शाम की है. हाइवा ट्रक संख्या बीआर 10 जी 8364 […]
विज्ञापन
ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग
ठेला से फेरी करके घर लौट रहा था राधे साह
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मंडरो मुख्य मार्ग के नीमगाछी मोड़ स्थित सड़क पर हाइवा के धक्के से राधे साह लहेरी(50) की मौत हो गयी. घटना गुरुवार देर शाम की है. हाइवा ट्रक संख्या बीआर 10 जी 8364 को लोगों ने रोका और पुलिस ने जब्त कर लिया है. घटना के संबंध में मृतक के बड़े बेटे डोमा लहेरी ने बताया कि उसके पिता ठेला पर फेरी का कार्य करके मिर्जाचौकी बाजार से अपने घर नीमगाछी लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार से आ रही हाइवा ने उन्हें धक्का मार दिया और उनकी मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. मृतक की पत्नी दुर्गा देवी, दो पुत्र एवं तीन पुत्री हैं. घटना के बाद से ही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इधर घटना से आक्रोशित लोगो ने मिर्जाचौकी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और ये लोग परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रामानुज कुमार वर्मा दल-बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझा कर जाम हटाने का प्रयास कर रहे थे. समाचार लिखे जाने तक जाम जारी था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




