चंदा उगाही रोका तो पुलिस पर पथराव, सड़क जाम
Updated at : 06 Jan 2018 5:45 AM (IST)
विज्ञापन

महादेववरण मंडरो की घटना सरस्वती पूजा का काट रहे थे जबरन चंदा टायर जला कर किया सड़क जाम मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी-महादेववरण चार नंबर सड़क पर चंदा वसूली कर रहे लोगों को रोकने गयी पुलिस के साथ झड़प हुई. इस दौरान पुलिस ने चंदा उगाही कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग […]
विज्ञापन
महादेववरण मंडरो की घटना
सरस्वती पूजा का काट रहे थे जबरन चंदा
टायर जला कर किया सड़क जाम
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के मिर्जाचौकी-महादेववरण चार नंबर सड़क पर चंदा वसूली कर रहे लोगों को रोकने गयी पुलिस के साथ झड़प हुई. इस दौरान पुलिस ने चंदा उगाही कर रहे लोगों पर हल्का बल प्रयोग किया. पिटाई के विरोध में आक्रोशित चंदा उगाही में लगे शरारती तत्वों ने पुलिस बल पर पथराव शुरू कर दिया है. जिसमें मिर्जाचौकी थाना के जवान पंकज झा घायल हो गये. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया. युवक सरस्वती पूजा का चंदा काट रहे थे.
मिर्जाचौकी थाना के जवान पंकज झा घायल
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने महादेववरण चार नंबर सड़क को गुरुवार रात्रि 8 बजे से सड़क जाम कर दिया. इस बीच दर्जनों पत्थर लदे ट्रक जाम में फंसे रहे. बाद में कुछ बुद्धिजीवियों के समझाने के बाद सुबह 12 घंटे बाद जाम को हटा और आवागमन को चालू कराया गया. इस घटना को लेकर सदर डीएसपी प्रदीप पाल कच्छप ने मिर्जाचौकी थाना पहुंच कर घटना की जानकारी ली. इधर घटना को लेकर मिर्जाचौकी थाना में 17 नामजद एवं 20 से 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी रामानुज वर्मा ने बताया कि मामले में संलिप्त लोगों को गिरफ्तारी होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




