छोटा बदरा को ट्रांजिट रिमांड पर लेगी केरल पुलिस

उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत खट्टीटोला गांव के मोहम्मद बदरुद्दीन शेख उर्फ छोटा बदरा को करोड़ों के सोना चोरी मामले में केरल पुलिस रिमांड पर लेगी. छोटा बदरा को राधानगर थाना पुलिस ने एक जुए के अड्डे से सोमवार को गिरफ्तार किया था. तथा उसके घर से चोरी की […]
उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तर पलाशगाछी पंचायत अंतर्गत खट्टीटोला गांव के मोहम्मद बदरुद्दीन शेख उर्फ छोटा बदरा को करोड़ों के सोना चोरी मामले में केरल पुलिस रिमांड पर लेगी. छोटा बदरा को राधानगर थाना पुलिस ने एक जुए के अड्डे से सोमवार को गिरफ्तार किया था. तथा उसके घर से चोरी की गयी सोने की एक चेन और दो अंगूठी पुलिस को मिली थी. जिसे मंगलवार को जेल भेजा गया है. मामले को लेकर उलूर थाना के सब इंस्पेक्टर सनोज ए सहित अन्य पुलिस बल बुधवार को राधानगर थाना पहुंचे थे. हालांकि खबर लिखे जाने तक इसकी प्रक्रिया की जा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




