साहिबगंज व पाकुड़ को स्वच्छ बनाने में जुटा है नगर निकाय, आप करें सहयोग

Updated at : 03 Jan 2018 2:50 AM (IST)
विज्ञापन
साहिबगंज व पाकुड़  को स्वच्छ बनाने में जुटा है नगर निकाय, आप करें सहयोग

स्वच्छता की अग्निपरीक्षा. कल से शुरू हो जायेगी ‘स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता-2018’ चार जनवरी से ‘स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता-2018’ शुरू होने जा रही है. इस बार देश भर के 4041 नगर निकायों को स्वच्छता की कसौटी पर कसा जायेगा. देश के अन्य शहरों के अलावा साहिबगंज व पाकुड़ को अपने राज्य के अन्य 40 नगर निकायों से […]

विज्ञापन

स्वच्छता की अग्निपरीक्षा. कल से शुरू हो जायेगी ‘स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता-2018’

चार जनवरी से ‘स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता-2018’ शुरू होने जा रही है. इस बार देश भर के 4041 नगर निकायों को स्वच्छता की कसौटी पर कसा जायेगा. देश के अन्य शहरों के अलावा साहिबगंज व पाकुड़ को अपने राज्य के अन्य 40 नगर निकायों से भी स्वच्छता के मामले में खुद को बेहतर साबित करना होगा. यानी साहिबगंज व पाकुड़ के साथ-साथ दोनों जिले में रहने वाले लोगों के लिए भी यह प्रतियोगिता काफी चुनौतीपूर्ण होने जा रहा है. ऐसे में लोगों को संकल्प लेना होगा कि वे अपने जिले की छवि को पूरे देश में बेहतर बनाने में सहयोग करें.
साहिबगंज/पाकुड़ : स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता-2016 व 2017 में साहिबगंज व पाकुड़ अन्य शहरों के मुकाबले काफी पिछड़े रहे हैं. शहरों की सूची में 62वां स्थान मिला था. चूंकि इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 की प्रतियोगिता में देश भर के 4041 नगर निकाय शामिल हैं, इसलिए खुद को सबसे स्वच्छ साबित करने के लिए साहिबगंज व पाकुड़ नगर परिषद, राजमहल व बरहरवा नगर पंचायत को पहले से भी ज्यादा मेहनत करनी होगी.
पिछली बार की प्रतियोगिताओं में मिली खराब रैंकिंग को देखते हुए साहिबगंज व पाकुड़ जिले ने अभी से ही सुधार के शुरू कर दिये हैं. इसके तहत घरों में शौचालय और सड़कों के किनारे मॉडयूलर टॉयलेट बनवाये गये हैं. खुले में शौच करनेवालों के खिलाफ भी लगातार सख्ती बरती जा रही है. दुकानदारों के लिए दुकानों के आगे डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है. रात्रि में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है.
स्वच्छता एप डाउनलोड करने की अपील : साहिबगंज व पाकुड़ जिला प्रशासन लगातार शहरवासियों से अपील कर रहा है कि वे मोबाइल फोन में स्वच्छता एप डाउनलोड करें. अगर कहीं गंदगी दिखे, तो एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करायें. इसके अलावा शहर के बड़े-बड़े शॉपिंग मॉल में ट्विन डस्टबिन लगाये जा रहे हैं. साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए सड़कों पर जगह-जगह होर्डिंग लगाये जा रहे हैं.
1000 अंक केवल आपके जवाब से मिलेंगे : स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता के तहत केंद्र सरकार की क्यूसीआइ (क्वालिटी कंट्रोल ऑफ इंडिया) की टीम चार जनवरी के बाद कभी भी इन जिलों का दौरा कर सकती है. टीम शहर में सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन का जायजा लेगी. शौचालयों के निर्माण और उनकी साफ-सफाई की जानकारी लेगी. वहीं, सैकड़ों लोगों से शहर की सफाई व्यवस्था से संबंधित सवाल भी पूछेगी. अगर इन सवालों का जवाब सकारात्मक हुआ, तो रांची नगर निगम को 1000 अंक मिलेंगे. अगर लोगों के यह जवाब नकारात्मक हुए, तो शहर की रैंकिंग भी घटेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola