योजनाओं पर ध्यान दें कर्मी

Updated at :30 Apr 2014 5:38 AM
विज्ञापन
योजनाओं पर ध्यान दें कर्मी

राजमहल : मनरेगा मजदूर एवं पेंशनधारियों का युआइडी/इआइडी का कलेक्शन कर एक सप्ताह के अंदर एमआइएस करना सुनिश्चत करें. यह बातें मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बीडीओ विजय कुमार सोनी ने मंगलदिवस बैठक में उपस्थित रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व जन सेवक को निर्देश देते हुए कही. ये भी थे उपस्थित बीपीओ पंकज […]

विज्ञापन

राजमहल : मनरेगा मजदूर एवं पेंशनधारियों का युआइडी/इआइडी का कलेक्शन कर एक सप्ताह के अंदर एमआइएस करना सुनिश्चत करें. यह बातें मंगलवार को प्रखंड परिसर स्थित सभागार में बीडीओ विजय कुमार सोनी ने मंगलदिवस बैठक में उपस्थित रोजगार सेवक, पंचायत सेवक व जन सेवक को निर्देश देते हुए कही.

ये भी थे उपस्थित

बीपीओ पंकज कुमार, आनंद हेंब्रम, एइ प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार, जेई महेश उरांव, श्रवण कुमार, प्रधान लिपिक अनवर अली, सहायक रवींद्र कुमार सिंह, गंगा प्रसाद राय, विरेंद्र साह, सिराजुल हक, ओमप्रकाश, अरविंद भगत, खान मोहम्मद, समाउन कबीर सहित अन्य उपस्थित थे.

मई में चलेगा काम मांगो अभियान

उन्होंने पंचायतवार विकास कार्यो की समीक्षा की. कहा कि एक मई को पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ग्राम सभा कर योजनाओं का चयन किया जायेगा. मई माह में पंचायतों में काम मांगो अभियान चलाया जायेगा. श्री सोनी ने मनरेगा कार्यो की समीक्षा की तथा स्वीकृत योजनाओं को अविलंब चालू करने व लंबित योजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola