साहिबगंज से भटक कर ठाकुरगंगटी पहुंची युवती
Updated at : 24 Dec 2017 1:12 AM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को परिजनों को सौंप दिया, मिर्जाचौकी साहिबगंज की है तेरेसा ठाकुरगंगटी : साहिबगंज के मिर्जाचौकी से भटक कर एक युवती ठाकुरगंगटी पहुंच गयी. शुक्रवार रात गस्ती के दौरान पुलिस ने युवती को देखा और शनिवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया. युवती के पिता संग्राम हेंब्रम अपनी बेटी को लेने पहुंचे थे. […]
विज्ञापन
शनिवार को परिजनों को सौंप दिया, मिर्जाचौकी साहिबगंज की है तेरेसा
ठाकुरगंगटी : साहिबगंज के मिर्जाचौकी से भटक कर एक युवती ठाकुरगंगटी पहुंच गयी. शुक्रवार रात गस्ती के दौरान पुलिस ने युवती को देखा और शनिवार को उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया. युवती के पिता संग्राम हेंब्रम अपनी बेटी को लेने पहुंचे थे. एसआइ विकास सिंध त्रिपाठी ने बताया कि मिर्जाचौकी के दामिनभिट्ठा गांव के संग्राम हेंब्रम की 20 वर्षीय तेरेसा हेंब्रम शुक्रवार की रात भटक कर ठाकुरगंगटी आ गयी थी. गश्ती के दौरान पुलिस ने तेरेसा को अकेला देख थाना ले गयी. पूछताछ के बाद पुलिस ने पिता को बुलाकर लड़की को सुपुर्द कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




