28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

पुलिस मेंस एसोसिएशन का ताज पंकज को

चुनाव परिणाम . गुरुवार को डाले गये थे मत, देर रात तक हुई मतगणना साहिबगंज : साहिबगंज झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सत्र 2017-20 के लिये सात पदों व नौ डेलिगेट के पद के लिये मतदान होने के बाद मतगणना पूरी हो गयी. पर्यवेक्षक के रूप में रांची से आये प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, प्रदेश […]

चुनाव परिणाम . गुरुवार को डाले गये थे मत, देर रात तक हुई मतगणना

साहिबगंज : साहिबगंज झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सत्र 2017-20 के लिये सात पदों व नौ डेलिगेट के पद के लिये मतदान होने के बाद मतगणना पूरी हो गयी. पर्यवेक्षक के रूप में रांची से आये प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, प्रदेश संयुक्त महामंत्री बिरसा चोचा व मुख्य चुनाव पदाधिकारी जैप 9 के अध्यक्ष अनिल कुमार झा, मंत्री सुमन कुमार झा, उपाध्यक्ष अमित पासवान, संयुक्त मंत्री सुनील मरांडी, केंद्रीय मंत्री हरिओम तिवारी, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, बलराम ठाकुर के देखरेख में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना हुई. पूरे जिले से हवलदार व सिपाही 600 में 494 मतदाता अपने मत का प्रयोग किया. देर शाम मतगणना होने के बाद रिजल्ट घोषित किया गया. अध्यक्ष पद में पंकज कुमार को मिले मत 201 ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र महतो 148 मत लाये.
समस्याओं के निदान का होगा प्रयास : पंकज
पुलिस लाइन मैदान में शपथ ग्रहण करने के बाद नवचयनित जिलाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि सिपाही की समस्याओं का समाधान करने का हर संभव प्रयास करूंगा. जिससे कि सिपाही के ऊपर किसी प्रकार की दिक्कत न हो. पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जिले के 663 जवानों ने उन पर जो भरोसा दिखाया है. उस पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा.
पंकज की टीम को दिलायी शपथ
साहिबगंज झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के सत्र 2017-20 के लिये सात पदों व नौ डेलिगेट के पद के लिये मतगणना के बाद शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में चुनाव पदाधिकारी अनिल कुमार झा के द्वारा शपथ दिलायी गयी तथा अपने कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की बात कही. मौके पर पर्यवेक्षक के रूप में रांची से आये प्रदेश उपाध्यक्ष मनोरंजन कुमार, प्रदेश संयुक्त महामंत्री बिरसा चोचा व मुख्य चुनाव पदाधिकारी जैप 9 के अध्यक्ष अनिल कुमार झा, मंत्री सुमन कुमार झा, उपाध्यक्ष अमित पासवान, संयुक्त मंत्री सुनील मरांडी, केंद्रीय मंत्री हरिओम तिवारी, कोषाध्यक्ष मुकेश यादव, बलराम ठाकुर, सार्जेंट यशवंत लकड़ा सहित दर्जनों पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
प्रत्याशियों को मिले मत
अध्यक्ष पद
नंद किशोर झा 116
पंकज कुमार 201
नरेन्द्र महतो 148
गुलजान बेगम 22
रद्द 4
कुल 491
सचिव मंत्री पद
एमानुएल टुडू 80
सुरेंद्र हांसदा 240
सनातन मुर्मू 169
रद्द 4
कुल 494
उपाध्यक्ष पद
अजय रजक 138
मंतु कुमार पासवान 196
संजय कुमार 151
रद्द 07
कुल 492
अंकेक्षक पद
मो जामिल 157
नवीन मुर्मू 328
रद्द 10
कुल 482
केंद्रीय सदस्य
सुनील शर्मा 145
दिनेश कुमार 155
मार्कलियस हेंब्रम 182
कुल 482
संयुक्त सचिव
मनीष कुमार 123
आशीष किस्कू 214
अवध बिहारी 151
रद्द 06
कुल 494

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें