देवपुर में पूर्ण शराबबंदी का लिया निर्णय
Updated at : 23 Dec 2017 6:10 AM (IST)
विज्ञापन

कार्यक्रम. आजसू ने धूमधाम से मनाया संप का स्थापना दिवस, खेलकूद का भी हुआ आयोजन तीरंदाजी, मुर्गा नीलामी समेत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित महेशपुर : प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत अंतर्गत देवपुर गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को आजसू की महेशपुर प्रखंड इकाई की ओर से संतालपरगना स्थापना दिवस पर बैठक सह प्रतियोगिता का आयोजन […]
विज्ञापन
कार्यक्रम. आजसू ने धूमधाम से मनाया संप का स्थापना दिवस, खेलकूद का भी हुआ आयोजन
तीरंदाजी, मुर्गा नीलामी समेत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित
महेशपुर : प्रखंड के शिवरामपुर पंचायत अंतर्गत देवपुर गांव के खेल मैदान में शुक्रवार को आजसू की महेशपुर प्रखंड इकाई की ओर से संतालपरगना स्थापना दिवस पर बैठक सह प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आजसू के कार्यकारी जिला अध्यक्ष नजरूल इस्लाम, नवीनलाल सोरेन, राज मरांडी, शिव मरांडी, लाइब सोरेन, मन्टू मरांडी, सिलबानूस हेम्ब्रम, पतरास हेम्ब्रम, अमीन सोरेन, बाबूजन टुड्डू सहित दर्जनों की संख्या में लोग उपस्थित थे. बैठक में सर्वसम्मति से देवपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में पूर्ण शराबबंदी पर निर्णय लिया गया.
साथ ही शिक्षा को लेकर विशेष रूप से जोर दिया गया. बैठक में स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की असुविधा होने पर निकटतम सरकारी अस्पताल में जाकर इलाज कराने की बात पर चर्चा की गयी. गांवों में घूमने वाले झोला छाप डॉक्टरों के चक्कर में न पड़ने की बात पर सहमति बनी. अवसर पर तीरंदाजी, मुर्गा नीलामी समेत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सहित कई अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. आयोजित अलग-अलग प्रतियोगिता में भाग लेने वालों में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




