गोरक्षा के संकल्प लेकर लद्दाख से राजमहल पहुंचे फैज खान
Updated at : 22 Dec 2017 4:23 AM (IST)
विज्ञापन

समारोह आयोजित कर लोगों ने किया स्वागत राजमहल : हिंदू हो या मुसलमान किसी के घर में बच्चे के जन्म होने पर मां के दूध के साथ गौ माता का दूध भी नवजात को दिया जाता है. फिर गौ को माता कहने में संकोच नहीं होना चाहिए. यह बातें लेह लद्दाख से कन्याकुमारी-अमृतसर तक 12 […]
विज्ञापन
समारोह आयोजित कर लोगों ने किया स्वागत
राजमहल : हिंदू हो या मुसलमान किसी के घर में बच्चे के जन्म होने पर मां के दूध के साथ गौ माता का दूध भी नवजात को दिया जाता है. फिर गौ को माता कहने में संकोच नहीं होना चाहिए. यह बातें लेह लद्दाख से कन्याकुमारी-अमृतसर तक 12 हजार किलोमीटर की पद यात्रा पर निकले मो फैज खान ने बुधवार शाम महाजन टोली में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान कही. हर समुदाय के लोगों ने फैज खान का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि गौ माता के दूध के बिना हिंदू दीपावली व मुसलमान ईद नहीं मना सकते हैं.
यात्रा के दौरान कहीं फूल-माला पहनाया गया, तो कहीं पिस्टल दिखाकर डराया गया. पर संकल्प पूरा होने तक यात्रा जारी रहेगी. मौके पर नीरज घोष, कालीचरण मंडल, पंकज राय, ऋषिकांत दुबे, गोपालचंद्र साहा, मो अस्लम, केताबुद्दीन शेख, ध्रुव गुप्ता, डब्बू अग्रवाल, कुमुद राय, राजकुमार यादव, मिठुन पांडे, रमीज राजा, राजू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




