ट्रैक्टर की चपेट में दो की मौत, सड़क जाम

Updated at : 17 Dec 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में दो की मौत, सड़क जाम

दुर्घटना. बरहेट व पतना में हुए दो अलग-अलग हादसे, आक्रोशित सड़क पर उतरे पतना/बरहेट : बरहेट व पतना में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गयी. विरोध में दोनों ही जगह सड़क जाम किया गया. पहली घटना रांगा थाना क्षेत्र के पतना चौक के पास हुई. जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से […]

विज्ञापन

दुर्घटना. बरहेट व पतना में हुए दो अलग-अलग हादसे, आक्रोशित सड़क पर उतरे

पतना/बरहेट : बरहेट व पतना में दो अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गयी. विरोध में दोनों ही जगह सड़क जाम किया गया.
पहली घटना रांगा थाना क्षेत्र के पतना चौक के पास हुई. जिसमें ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बरहेट से बरहरवा की ओर से एक ट्रैक्टर स्टोन डस्ट लोड कर तीव्र गति से आ रही थी. विपरीत दिशा से पतना चौक से तलवाररिया की ओर एक 10 वर्षीय बालक साइकिल से आ रहा था.
ट्रैक्टर चालक ने इसी बीच संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर का पिछला चक्का की चपेट में बच्चा आ गया. घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गयी. इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने पतना चौक में ही गाड़ी को रोककर जाम लगा दिया है. बच्चे का नाम गरग्राम निवासी जगन्नाथ रजवार बताया जाता है. घटना की सूचना मिलते ही भाड़ा प्रभार के पुलिस इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार राय रंगा थाना प्रभारी ब्रह्मदेव चौधरी बरहरवा थाना पुलिस बल पतना चौक पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
बरहेट में ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुआ हादसा
वहीं दूसरी घटना बरहेट के थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर गांव में पूर्वाह्न लगभग 10:30 बजे सड़क दुर्घटना में रघुनाथपुर संथाली गांव के चौधरी हेंब्रम (45 वर्ष) की मौत मौके पर हो गयी. जानकारी के अनुसार चौधरी हेंब्रम अपने घर से रघुनाथपुर गांव में ही जन वितरण प्रणाली की दुकान खाद्यान्न उठाव करने के लिए साइकिल से जा रहा था. इस दौरान बरहरवा से बरहेट को आ रहे लाल रंग का ट्रैक्टर की चपेट में वह आ गया और उसकी मौत मौके पर हो गयी. परिजनों ने जल्दबाजी में मृतक चौधरी को बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया. जहां डॉक्टर संतोष टुडू ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके पश्चात परिजनों ने शव को लेकर घटनास्थल रघुनाथपुर पहुंच गया तथा सड़क पर शव को रख कर बांस बल्ला से बरहेट-बरहरवा मुख्य सड़क को जाम कर दिया.
इस दौरान बरहेट थाना के सअनि. अमीन खान एवं विजय कुमार घटनास्थल पर पहुंच कर आक्रोशितों को समझाने का विफल प्रयास किया दोपहर लगभग 1:20 बजे बरहेट थाना प्रभारी अनूप प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे तथा आक्रोशित को समझाने का प्रयास किया लेकिन विफल रहे इस दौरान साहिबगंज पुलिस कप्तान धनंजय सिंह शिवगादी पहुंचने के क्रम में घटना स्थल तक पहुंच थाना प्रभारी से मामले की जानकारी लेकर वापस लौट गये. इधर, आक्रोशित एवं परिजन नकद पांच लाख रुपये
तथा घटनास्थल पर चालक एवं गाड़ी मालिक को बुलाने की मांग पर अड़े हुए थे. समाचार भेजे जाने तक घटनास्थल पर जाम लगा हुआ था. जाम में दर्जनों वाहन फंसे थे.जाम के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बरहरवा की ओर से आने वाले यात्रियों को रास्ते में ही अपने सामान को लेकर उतरना पड़ रहा था तथा जाम स्थल पार करने के बाद विभिन्न साधनों से बरहेट जाना पड़ रहा था.
बेरोकटोक तीव्र गति से दौड़ रहे ट्रैक्टर
बरहरवा व पतना बाजार में आये दिन सुबह 3:00 बजे से ही ट्रैक्टरों का आवागमन तीव्र गति से सड़कों पर होता रहता है. इससे घटना दुर्घटनाएं होती रहती है. इसके बावजूद भी प्रशासन तीव्र गति से चलने वाले ट्रैक्टर पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करती है. ट्रैक्टर के कारण ही बाजारों में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. इसे लेकर कई बार स्थानीय लोगों ने आवाज बुलंद भी किया. लेकिन पहल नहीं हुई. नतीजा यह है कि आये दिन विभिन्न सड़कों पर घटना व दुर्घटनाएं होती रहती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola