टूटने लगा परिवार का सब्र

Updated at : 15 Dec 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
टूटने लगा परिवार का सब्र

रोष. 15 दिनों से लापता इंजीनियर का कोई सुराग नहीं पुलिस हर बार दे रही आश्वासन सफलता नहीं लगी हाथ साहिबगंज : ज्यों-ज्यों दिन बीतता जा रहा है. त्यों-त्यों 15 दिनों से लापता रेलवे के इंजीनियर सुखदेव तांती के परिवार वालों के सब्र का बांध टूटने लगा है. लापता सुखदेव तांती की पत्नी रूबी देवी […]

विज्ञापन

रोष. 15 दिनों से लापता इंजीनियर का कोई सुराग नहीं

पुलिस हर बार दे रही आश्वासन
सफलता नहीं लगी हाथ
साहिबगंज : ज्यों-ज्यों दिन बीतता जा रहा है. त्यों-त्यों 15 दिनों से लापता रेलवे के इंजीनियर सुखदेव तांती के परिवार वालों के सब्र का बांध टूटने लगा है. लापता सुखदेव तांती की पत्नी रूबी देवी ने कहा कि कैसे दिन रात कट रहा है यह मेरी आत्मा ही जानती है. जब पुत्र अभिषेक, कार्तिक व पुत्री पूजा सामने नहीं रहता है तो आंख से आंसू बहने लगती है. उन्होंने बताया कि पुलिस बार-बार यही कह रही है कि जल्द ही आपके पति सुखदेव को बरामद कर लिया जायेगा. लेकिन आज 15 दिन बीत गये.
लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया है कि वे कहा कि कैसे हैं किस हाल में है कोई खबर नहीं है. जबकि जब भी पुलिस पूछताछ करती है उन्हें हर जानकारी दी जा रही है. लापता सुखदेव के पुत्र अभिषेक ने कहा कि टीटीइ का शव बरामद होने के बाद से मां व बहन काफी चिंतित हैं. बेटे ने कहा पुलिस ने खोजी कुत्ता को भी घर पर लाया उसे पापा का कपड़ा सुंघाया. लेकिन खोजी कुत्ता भी नाकाम साबित हुआ.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola