टीटीई मर्डर मिस्ट्री की पहेली अब भी अनसुलझी

साहिबगंज : पांच दिनों तक रहस्यमय तरीके से लापता टीटीई मिथिलेश दुबे का शव 9 दिसंबर को बरामदगी के बाद से पुलिस लगातार तीन बार परिजनों से पूछताछ कर चुकी है. लेकिन अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. क्यों, किस कारण से कब और कहां हत्या हुई अब तक इसका भी […]
साहिबगंज : पांच दिनों तक रहस्यमय तरीके से लापता टीटीई मिथिलेश दुबे का शव 9 दिसंबर को बरामदगी के बाद से पुलिस लगातार तीन बार परिजनों से पूछताछ कर चुकी है. लेकिन अब तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है. क्यों, किस कारण से कब और कहां हत्या हुई अब तक इसका भी पता नहीं लगाया जा सका है.
हालांकि मृतक की पत्नी रश्मि देवी ने अपने संगे भांजे राहुल ओझा समेत सात लोगों के विरुध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस नामजद व गैर नामजद करीब आधा दर्जन लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है. अब इस मर्डर मिस्ट्री को लेकर साहिबगंज की जनता पुलिस से कई सवाल कर रही है. पुलिस का खूफिया विभाग भी इस मिस्ट्री को सुलझाने में असफल हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




