अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े

Updated at : 13 Dec 2017 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े

गुड्डू हत्याकांड. पुलिसिया कार्रवाई से नाराज लोगों ने जताया विरोध परिजनों व गांववालों ने पुलिस को कार्यशैली को लेकर किया था विरोध काफी मशक्कत के बाद माने परिजन व मुहल्लेवासी, किया शव का अंतिम संस्कार साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पंचगढ़ मुहल्ले में बीते सोमवार की सुबह जमीन विवाद में गुड्डू कुमार राय […]

विज्ञापन

गुड्डू हत्याकांड. पुलिसिया कार्रवाई से नाराज लोगों ने जताया विरोध

परिजनों व गांववालों ने पुलिस को कार्यशैली को लेकर किया था विरोध
काफी मशक्कत के बाद माने परिजन व मुहल्लेवासी, किया शव का अंतिम संस्कार
साहिबगंज : जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के छोटा पंचगढ़ मुहल्ले में बीते सोमवार की सुबह जमीन विवाद में गुड्डू कुमार राय की हत्या से आक्रोशित उनके परिजनों व मुहल्लेवासियों ने मृतक के शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया. देखते ही देखते मामला तूल पकड़ लिया और पुलिसिया कार्रवाई पर लोगों का आक्रोश फूट पड़ा. जिसे लेकर लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया. मौके पर उपस्थित पुअनि उपेन्द्र कुमार सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को अवगत कराया. सूचना पर थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस निरीक्षक आनंद सिंह सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और मामला शांत करने का प्रयास किया.
क्रम में मृतक की मां सरस्वती देवी ने पुलिस पदाधिकारियों को बताया कि सत्येन्द्र राय व यमुना राय व उनके परिवारवाले मुझे भी मारकर घायल कर दिया है और मेरे पुत्र की हत्या भी कर दी है. जिसे लेकर कोई कार्रवाई भी नहीं की जा रही है. मुख्य रूप से माैके पर उपस्थित पुलिस निरीक्षक आनंद सिंह, थाना प्रभारी चंद्रन कुमार, पुअनि उपेन्द्र कुमार सिंह सहित कई अधिकारियों ने किसी तरह मामला को शांत करा कर अंतिम संस्कार के लिये गुड्डू की अर्थी को उठवाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola