प्राथमिकी दर्ज, पांच हत्यारोपित गिरफ्तार

Updated at : 13 Dec 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
प्राथमिकी दर्ज, पांच हत्यारोपित गिरफ्तार

जमीन विवाद में हुई गुड्डू कुमार राय की हत्या मामले में जिरवाबाड़ी थाना में सरस्वती देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की कर ली गयी है. संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि धारा 341,323,307,302,27 व आॅर्म्स एक्ट के तहत सत्येन्द्र कुमार राय, यमुना राय, हेमंती देवी, फूलो देवी व यशोदा देवी के […]

विज्ञापन

जमीन विवाद में हुई गुड्डू कुमार राय की हत्या मामले में जिरवाबाड़ी थाना में सरस्वती देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की कर ली गयी है. संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि धारा 341,323,307,302,27 व आॅर्म्स एक्ट के तहत सत्येन्द्र कुमार राय, यमुना राय, हेमंती देवी, फूलो देवी व यशोदा देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं एसपी के निर्देश पर पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. जिसमें सत्येन्द्र कुमार राय को राजमहल के मंडई गांव से गिरफ्तार किया गया है.

वहीं यमुना राय को भगैया से गिरफ्तार किया गया है.

साहिबगंज : हमलोगों को जबरन फंसाया जा रहा है. पहले सरस्वती देवी व उनके पुत्र द्वारा मारपीट की गयी. उनके भाई ने ही गोली चलायी और अब हमारे दामाद को फंसा रहे हैं. ये बातें जिरवाबाड़ी थाना में गिरफ्तार हेमंती देवी ने पुलिस से कहा है. उन्होंने कहा कि झगड़ा के क्रम में गोली चली और उनके भाई को लग गयी. मामले में जबरन यमुना राय, सतेंद्र राय, फूलो देवी व यशोदा देवी को फंसाया जा रहा है. हमलोग निर्दोष हैं. वहीं उन्होंने कहा कि शव को अपने घर के पास न रख कर मेरे घर के सामने रखकर विरोध कर रहे हैं. वहीं इंस्पेक्टर आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola