गुड्डू व हत्यारोपित के परिजन अस्पताल में ही भिड़े

साहिबगंज : जमीन विवाद में गुड्डू राय की हत्या से घर का चिराग बुझ गया है. गोली लगने के बाद गुड्डू को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया था. जैसे ही चिकित्सक ने सूचना दी कि गुड्डू मर गया है पूरा अस्पताल परिसर में रोने चिल्लाने की आवाज आने लगी. जमीन विवाद के दूसरे […]
साहिबगंज : जमीन विवाद में गुड्डू राय की हत्या से घर का चिराग बुझ गया है. गोली लगने के बाद गुड्डू को अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया था. जैसे ही चिकित्सक ने सूचना दी कि गुड्डू मर गया है पूरा अस्पताल परिसर में रोने चिल्लाने की आवाज आने लगी. जमीन विवाद के दूसरे पक्ष वाले भी वहीं अस्पताल में मौजूद थे. गुड्डू की बहन मौत की खबर सुनते ही गोली मारने के आरोपित सत्येंद्र राय की पत्नी हेमंती देवी से उलझ गयी. बहन मनीषा का कहना था कि आखिर क्यों मार दी सत्येंद्र ने उसके भाई को गोली. हालांकि पुलिस व अस्पताल कर्मियों की पहल पर दोनों को अलग किया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




