अफवाह फैलाने वाले पर होगी कारवाई

सौती चौकी खुटहरी में प्रशासन ने की ग्रामीणों के साथ बैठक, कहा साहिबगंज : सौती चौकी खुटहरी में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की हुई मौत की घटना के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा तरह-तरह का अफवाह फैलाने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें सदर एसडीओ महेश कुमार […]
सौती चौकी खुटहरी में प्रशासन ने की ग्रामीणों के साथ बैठक, कहा
साहिबगंज : सौती चौकी खुटहरी में आग लगने से एक ही परिवार के छह सदस्यों की हुई मौत की घटना के बाद असामाजिक तत्वों द्वारा तरह-तरह का अफवाह फैलाने को लेकर शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. इसमें सदर एसडीओ महेश कुमार संथालिया, सदर डीएसपी शशिभूषण, राजमहल डीएसपी लोगधा मुमरू, सदर इंस्पेक्टर जीपी सिंह, राजमहल इंस्पेक्टर अमरेंद्र जिरवाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी राधे श्याम राय व तालझारी थाना के पदाधिकारियों आदि थे.
इल लोगों ने में गांव शांति बनाएं रखने की अपील की. एसडीओ ने ग्रामीणों से कहा कि आप लोग असामाजिक तत्वों की बातें व अफवाह पर ध्यान न दें और अमन चैन से रहें. कुछ भी घटना होने की स्थिति पर पुलिस को सूचित करें. उन्होंने थाना प्रभारियों को अफवाह फैलाने वाले शरारती तत्वों पर नजर रखने व गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










