कोर्ट में हाजिर हुए एमटी राजा, मिली जमानत

Updated at : 06 Dec 2017 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
कोर्ट में हाजिर हुए एमटी राजा, मिली जमानत

आचार संहिता उल्लंघन का मामला साहिबगंज : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनूप तिर्की के न्यायालय में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष एमटी राजा ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे कोर्ट में सरेंडर किया. जानकारी के अनुसार एक दिसंबर 2014 को विधानसभा चुनाव के तहत लोबिन हेंब्रम के पक्ष मे नामांकन कराने के बाद पुलिस […]

विज्ञापन

आचार संहिता उल्लंघन का मामला

साहिबगंज : अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनूप तिर्की के न्यायालय में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह पूर्व झामुमो जिलाध्यक्ष एमटी राजा ने मंगलवार दोपहर 2:30 बजे कोर्ट में सरेंडर किया. जानकारी के अनुसार एक दिसंबर 2014 को विधानसभा चुनाव के तहत लोबिन हेंब्रम के पक्ष मे नामांकन कराने के बाद पुलिस लाइन मैदान में जनसभा को संबोधित किया था.
इसमें आचार संहिता उल्लंघन के मामले पर एसडीओ के सिंगल विंडो की अनुशंसा पर तैनात दंडाधिकारी जेइ रामदयाल मुंडा के बयान पर तत्कालीन झामुमो जिलाध्यक्ष एमटी राजा, हेमंत सोरेन, लोबिन हेंब्रम के विरोध में बोरियो थाना कांड संख्या 366/14, 177सी व 188 क अंतर्गत आचार संहिता उल्लंघन के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी.
न्यायालय में जीआर नंबर 828/14 के तहत वारंट निकलने के बाद पहले पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर जमानत ले लिया. इसी कड़ी में मंगलवार को एमटी राजा ने आत्मसमर्पण किया. जमानतदार के रूप में महेश तिवारी, प्रदीप चौधरी ने अधिवक्ता संजय मिश्रा व जयप्रकाश ओझा की उपस्थिति में हस्ताक्षर किये. पांच-पांच हजार के दो मुचलके पर जमानत दी गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola