संताल के चार जिलों में मिले हैं कालाजार के 1250 मरीज : उपनिदेशक

Updated at : 06 Dec 2017 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
संताल के चार जिलों में मिले हैं कालाजार के 1250 मरीज : उपनिदेशक

साहिबगंज : प्रधानमंत्री के आदेशानुसार संताल परगना के चार जिलों यथा साहिबगंज, पाकुड, गोड्डा व दुमका में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम चला कर इन जिलों से कालाजार खत्म किया जायेगा. उक्त बातें उपनिदेशक सह राज्य कालाजार नोडल पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही. बताया कि जिले […]

विज्ञापन

साहिबगंज : प्रधानमंत्री के आदेशानुसार संताल परगना के चार जिलों यथा साहिबगंज, पाकुड, गोड्डा व दुमका में कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम चला कर इन जिलों से कालाजार खत्म किया जायेगा. उक्त बातें उपनिदेशक सह राज्य कालाजार नोडल पदाधिकारी डॉ संजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त स्वास्थ्य भवन में पत्रकारों से बातचीत में कही. बताया कि जिले में लगभग 123 गांव कालाजार से प्रभावित हैं, जिसमें कालाजार रोगी लगभग 180 हैं, जिनका इलाज पूरा हो चुका है और कालाजार रोगी की पहचान करना है.

इसके लिए पूरे दिसंबर तक कालाजार खोज सह उन्मूलन कार्यक्रम चलेगा. उन्होंने बताया कि इन चारों जिले में लगभग 1250 केसेस मिले हैं. श्री कुमार ने यह भी बताया कि कालाजार रोगी की पहचान कर एक ही दिन में उसका उपचार कर देना है. जिले के सभी प्रखंडों में एमबीजोन उपलब्ध है. इस कार्य में जिले के डीसी, सीएस, डीएमओ, वीबीडीसीपी के कंसल्टेंट, एमटीएस, केटीएस एवं सभी एमपीडब्ल्यू दिन रात मेहनत कर रहे हैं. श्री कुमार ने बताया कि अगर कालाजार रोगी मिलता है तो तीन दिनों के अंदर रोकल स्प्रे करना है. यह कालाजार रोगी के घर से 500 मीटर की दूरी तक किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola