शौचालय निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश

Updated at : 02 Dec 2017 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में तेजी लाने का दिया निर्देश

30 दिसंबर तक हरहाल में शौचालय पूर्ण करने का दिया निर्देश दिसंबर तक होगा क्षेत्र ओडीएफ घोषित बोरियो : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में मुखिया, जलसहिया व साक्षरता प्रेरक की बैठक हुई. जिसमें क्षेत्र में संचालित शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए बीरबल कांदर […]

विज्ञापन

30 दिसंबर तक हरहाल में शौचालय पूर्ण करने का दिया निर्देश

दिसंबर तक होगा क्षेत्र ओडीएफ घोषित
बोरियो : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सामुदायिक भवन में शुक्रवार को बीडीओ आशीष मंडल की अध्यक्षता में मुखिया, जलसहिया व साक्षरता प्रेरक की बैठक हुई. जिसमें क्षेत्र में संचालित शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए बीरबल कांदर पंचायत क्षेत्र के शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर मुखिया सहित संबंधित कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिये. ग्राम जल स्वच्छता समिति में शौचालय निर्माण को लेकर भेजी गयी राशि की निकासी में सहयोग कर अविलंब कार्य प्रारंभ कराये.
वहीं साक्षरता प्रेरक को शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने को लेकर संबंधित क्षेत्र में निर्माण कार्य की प्रतिदिन मॉनिटरिंग कर साप्ताहिक बैठक में रिपोर्ट करने की बात कही. निर्माण कार्य में अगर किसी भी तरह की परेशानी उत्पन्न हो तो तुरंत सूचित करें ताकि समस्या समाधान को लेकर त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य में तेजी लाने मे सहयोग किया जा सके. मौके पर मुखिया सुरेश मरांडी, सुनील किस्कू, मरांगकुडी बेसरा, देवेंद्र मालतो, सुंदरा पहाडिया, मीना बास्की, मीरा सोरेन, प्रेरक विनय प्रमाणिक, सजल दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola