शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा

Updated at : 28 Nov 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा

साहिबगंज : एमडीएम का संचालन पूरे जिले में नियमित नहीं होगा तो कार्रवाई होगी. कई शिकायतें आम लोगों व जनप्रतिनिधि के माध्यम से मिलती है, जो चिंता का विषय है. यह बातें डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने सोमवार को सिदो कान्हू सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कही. उन्होंने कहा कि मध्याहन […]

विज्ञापन

साहिबगंज : एमडीएम का संचालन पूरे जिले में नियमित नहीं होगा तो कार्रवाई होगी. कई शिकायतें आम लोगों व जनप्रतिनिधि के माध्यम से मिलती है, जो चिंता का विषय है. यह बातें डीसी डॉ शैलेश चौरसिया ने सोमवार को सिदो कान्हू सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कही. उन्होंने कहा कि मध्याहन भोजन हर हाल में चलायें. जिससे बच्चे स्कूल पर पहुंचे. उपस्थिति शत प्रतिशत हो. डीडीसी नैन्सी सहाय ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण में कई बार शिकायतें मिलती है कि स्कूल में शिक्षक नहीं आते हैं.

कई स्कूलों में वायरिंग नहीं हुई है. पोशाक बंटा है कि नहीं बटा इसका दायित्व होना चाहिए. इसकी रिपोर्ट बीइइओ को देने का निर्देश दिया. मौके पर बीइइओ रघुनाथ रजक, पी सिंह, सर्किल मरांडी सहित सभी प्रखंड के बीइइओ, बीपीओ, सीआरपी फैजल अफरोज, अनुज सिंह, सुलतान आलम, अशोक पाल, मनीष कुमार,अनिमा सिंह, एस घोष समेत सभी प्रखंड के पदाधिकारी व कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola