बरहरवा के बंगालीपाड़ा में डेंगू से लोगों में दहशत

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बंगालीपाड़ा, हाटपाड़ा, अब्दुल्लापुर, श्रीकुंड, पलासबोना आदि क्षेत्रों में पिछले छह माह से डेंगू का प्रकोप है. अब तक बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बंगालीपाड़ा में परिजनों के अनुसार चार लोगों की मौत डेंगू से हो गयी है. हर बार स्वास्थ्य विभाग जांच रिपोर्ट में पुष्टि नहीं होने की बात कहता है, […]
बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बंगालीपाड़ा, हाटपाड़ा, अब्दुल्लापुर, श्रीकुंड, पलासबोना आदि क्षेत्रों में पिछले छह माह से डेंगू का प्रकोप है. अब तक बरहरवा प्रखंड क्षेत्र के बंगालीपाड़ा में परिजनों के अनुसार चार लोगों की मौत डेंगू से हो गयी है. हर बार स्वास्थ्य विभाग जांच रिपोर्ट में पुष्टि नहीं होने की बात कहता है, लेकिन परिजन का कहना है
कि डॉक्टर के अनुसार उनके मरीज को डेंगू होने के कारण प्लेटलेट्स में लगातार गिरावट हुआ. इस कारण उनके मरीज की मौत हुई है. बरहरवा व इसके आसपास के क्षेत्रों में जिस प्रकार डेंगू के मरीज दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं उससे लोगों में डेंगू को लेकर एक भय का माहौल उत्पन्न हो गया है. ग्रामीणों का कहना है कि साहिबगंज में डेंगू के इलाज की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. इस कारण वे लोग मजबूर होकर पश्चिम बंगाल के मालदा, कोलकाता व बिहार के भागलपुर के मायागंज अस्पताल जाते हैं. अगर हमारे क्षेत्र में डेंगू के इलाज की व्यवस्था प्रशासन कर देता है तो आज डेंगू से मौत का आंकड़ा नहीं बढ़ता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




