धक्का-मुक्की में वृद्धा गिरी, तोड़ा दम

Updated at : 21 Nov 2017 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
धक्का-मुक्की में वृद्धा गिरी, तोड़ा दम

मृतका की पुत्री के आवेदन पर दो गिरफ्तार बरहेट : थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर झरना टोला में भोज के दौरान किसी बात को लेकर परिजनों के बीच आपस में ही धक्का-मुक्की हो गयी. इसमें बड़की किस्कू (65 वर्ष) के गिर जाने से मौत हो गयी. इस मामले में मृतका की पुत्री बीटी मुर्मू ने अपने […]

विज्ञापन

मृतका की पुत्री के आवेदन पर दो गिरफ्तार

बरहेट : थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीरामपुर झरना टोला में भोज के दौरान किसी बात को लेकर परिजनों के बीच आपस में ही धक्का-मुक्की हो गयी. इसमें बड़की किस्कू (65 वर्ष) के गिर जाने से मौत हो गयी. इस मामले में मृतका की पुत्री बीटी मुर्मू ने अपने परिजन एतवार मुर्मू एवं जेठा मुर्मू के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस को दिये आवेदन में बताया कि रविवार रात्रि लगभग 8:30 बजे उसकी मां बड़की किस्कू और उसके गोतिया के एतवार मुर्मू तथा जेठा मुर्मू भोज खा रहे थे. इसी क्रम में किसी बात को लेकर दोनों ने उसके मां के साथ धक्का-मुक्की करने लगा. इसी क्रम में मां गिर गयी और उसकी मौत हो गयी. मामले में बरहेट थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 70/17 दर्ज कर दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola