कालाजार मुक्त जिला बनाने के लिए पड़ोसी जिला भी सक्रिय हो: सीएस

साहिबगंज : कालाजार मुक्त जिला साहिबगंज तभी होगा जब इसके सीमा से सटे जिला में भी कार्यक्रम चले. यह बातें सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने शनिवार को कालाजार के एक दिवसीय कार्यशाला में कही. संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभागार में शनिवार को कालाजार का वर्कशॉप सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी की अध्यक्षता में हुई. […]
साहिबगंज : कालाजार मुक्त जिला साहिबगंज तभी होगा जब इसके सीमा से सटे जिला में भी कार्यक्रम चले. यह बातें सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी ने शनिवार को कालाजार के एक दिवसीय कार्यशाला में कही. संयुक्त स्वास्थ्य भवन के सभागार में शनिवार को कालाजार का वर्कशॉप सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी की अध्यक्षता में हुई.
उन्होंने बताया कि कालाजार दो तरह के होते हैं आज के समय में कालाजार का इलाज आसान हो गया है. कालाजार एक दिन डोज से ठीक हो सकता है. इस वर्कशॉप में डॉ विजय हासंदा व डॉ मोहन पासवान ने सभी डॉक्टरों को प्रशिक्षण दिया. इस बीमारी का डोज सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ बी मरांडी, डीटीओ डॉ दिनेश मुर्मू, डॉ रमेश चौरसिया, डॉ बुद्धदेव मुर्मू, डॉ गुफरान आलम, डॉ बबलू, डॉ ए मल्लिक, डॉ सतिबाबू डाबडा, डॉ किरण जायसवाल सहित केयर संस्था के प्रतिनिधि व सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




