न पार्किंग, न शौचालय, यात्री परेशान
Updated at : 17 Nov 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन

बी ग्रेड स्टेशन का हाल. यात्री सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं साहिबगंज : मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. सरकार ने भी उसे बी ग्रेड के स्टेशन होने का दर्जा तो दे दिया है मगर उस अनुरूप सुविधाओं का विस्तार नहीं किया जा सका है. कभी यहां लोको व बड़े-बड़े […]
विज्ञापन
बी ग्रेड स्टेशन का हाल. यात्री सुविधा की मुकम्मल व्यवस्था नहीं
साहिबगंज : मालदा डिवीजन अंतर्गत साहिबगंज रेलवे स्टेशन अपना महत्वपूर्ण स्थान रखता है. सरकार ने भी उसे बी ग्रेड के स्टेशन होने का दर्जा तो दे दिया है मगर उस अनुरूप सुविधाओं का विस्तार नहीं किया जा सका है. कभी यहां लोको व बड़े-बड़े कल कारखाने हुआ करते थे. मगर आज स्थिति कुछ और ही है. संसाधनों के अभाव में यहां की यात्रियों को घोर परेशानी हो रही है. स्टेशन परिसर में जहां वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है. वहीं प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों के ठहरने व बोगी के नंबर बताने वाले एलइडी बोर्ड नहीं रहने से यात्रियों को परेशानी होती है. वहीं शौचालय का हाल भी बदहाल है. इसके अलावे रिजर्वेशन काउंटर की भी स्थिति ठीक नहीं है. दिव्यांग यात्रियों के लिये रेलवे द्वारा बनाये गये वाहन पड़ाव का दिव्यांगों को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है.
सुरक्षित नहीं सफर
एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा
सुरक्षा के लिहाज से हमेशा से महत्वपूर्ण रहा साहिबगंज स्टेशन में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था नहीं की गयी है. स्टेशन में सीसीटीवी कैमरा लगाने की घोषणा छह माह पूर्व भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने की थी. मगर आज तक उस पर अमल नहीं किया गया. जिसके कारण स्टेशन की सुरक्षा भगवान भरोसे है.
वाहन पड़ाव का दिव्यांगों को लाभ नहीं
पड़ाव में छाेटी-बड़ी गाड़ियों की पार्किंग की वजह से इसका समुचित लाभ दिव्यांगों को नहीं मिल पा रहा है. जिस कारण दिव्यांगों को आवाजाही में परेशानी होती है.
बाेले पदाधिकारी
समस्याओं का समाधान कराने का हर संभव प्रयास किया जायेगा. जल्द ही स्टेशन पर सुविधाओं का विस्तार किया जायेगा.
आरपी पासवान, प्रभारी स्टेशन प्रबंधक, साहिबगंज.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




