राजमहल में युवाओं पर सभी दलों की नजर

Updated at :22 Apr 2014 5:37 AM
विज्ञापन
राजमहल में युवाओं पर सभी दलों की नजर

साहिबगंज : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए होनेवाले चुनाव में इस बार जीत-हार में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. इस बार 79,261 युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे. मतदान के लिए उत्साहित युवाओं में शिक्षा, रोजगार व विकास की चाहत है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित राजमहल लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 13,27,261 है. […]

विज्ञापन

साहिबगंज : राजमहल लोकसभा क्षेत्र के लिए होनेवाले चुनाव में इस बार जीत-हार में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी. इस बार 79,261 युवा वोटर पहली बार मतदान करेंगे. मतदान के लिए उत्साहित युवाओं में शिक्षा, रोजगार व विकास की चाहत है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित राजमहल लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 13,27,261 है.

इसमें पुरुष मतदाता की संख्या 6,78,184 व महिला मतदाता की संख्या 6,42,502 है. वहीं साहिबगंज जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 18 से 19 साल के मतदाताओं की संख्या 31,669 है. इसमें पुरुष मतदाता 15,178 व महिला मतदाता 16,491 है. राजमहल विधानसभा क्षेत्र में 260973 मतदाताओं में से 3396 नये हैं. बोरियो विधानसभा क्षेत्र में 225813 मतदाता में से 2265 नये मतदाता है.

बरहेट विधानसभा क्षेत्र में 181846 मतदाता में से 1970 नये मतदाता युवा है. इनमें 562 पहली बार वोट डालेंगे.पाकुड जिले के तीन विधानसभा क्षेत्र में 18 से 19 साल के कुल मतदाता की संख्या 47,592 हे. इसमें पुरूष मतदाता 21,375 व महिला मतदाता 26,217 है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola