राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग

Updated at : 14 Nov 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग

बोरियो : राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आजसू महिला मोर्चा प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. इसका नेतृत्व अध्यक्ष माला हांसदा ने किया. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य की तरह झारखंड राज्य में भी शराबबंदी कानून लागू किया जाये. जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने कहा कि बिहार […]

विज्ञापन

बोरियो : राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर आजसू महिला मोर्चा प्रखंड कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया. इसका नेतृत्व अध्यक्ष माला हांसदा ने किया. उन्होंने कहा कि बिहार राज्य की तरह झारखंड राज्य में भी शराबबंदी कानून लागू किया जाये. जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड राज्य को शराब मुक्त बनाने की दिशा में पहल होनी चाहिए. वरना आजसू कार्यकर्ता सड़क से संसद तक आंदोलन करेंगे.

धरना के बाद चार सूत्री मांग-पत्र राज्यपाल के नाम बीडीओ आशीष मंडल को ज्ञापन सौंपा. मौके पर सुनीता मुर्मू, शांति देवी, मोतरी मुरूमात, फुलमनी हांसदा, युवीस मंराडी, ताला मंराडी, फुली हांसदा, ताला हांसदा, चांद मुन्नी मुर्मू , रूपा देवी , विभाष साह, मणिकांत मिश्रा, अजित शर्मा, गोविंद संतान, मनोज साह, निसम मंडल, मनुसा हेंब्रम, गुदरा हेंब्रम, हेंब्रम राजा, विजय हेंब्रम, मनजेय हेंब्रम, जधान सोरेन, रवि कुमार, शंभू किस्कू आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola