सामूहिक प्रयास से रुकेगा बाल अपराध

Updated at : 11 Nov 2017 3:56 AM (IST)
विज्ञापन
सामूहिक प्रयास से रुकेगा बाल अपराध

साहिबगंज : चेतना विकास व प्लान इंडिया की सामूहिक प्रयास से ही बाल शोषण व अपराध पर अंकुश लग पायेगा. यह बातें झालसा सचिव आनंद मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को न्यू परिसदन सभागार बाल संरक्षण अधिनियम पर आयोजित कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि जन्मजात कोई अपराधी नहीं होता है. बच्चे किस परिस्थिति में अपराध, […]

विज्ञापन

साहिबगंज : चेतना विकास व प्लान इंडिया की सामूहिक प्रयास से ही बाल शोषण व अपराध पर अंकुश लग पायेगा. यह बातें झालसा सचिव आनंद मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को न्यू परिसदन सभागार बाल संरक्षण अधिनियम पर आयोजित कार्यशाला में कही. उन्होंने कहा कि जन्मजात कोई अपराधी नहीं होता है. बच्चे किस परिस्थिति में अपराध, गलत संगत, अशिक्षा के अभाव से अपराध के दलदल में फंस जाते हैं. ऐसे बच्चों के हालात समझते हुए उसके दूर करने का प्रयास करना चाहिए.

उनके साथ अपराधी की तहत व्यवहार नहीं होना चाहिए. साथ ही बाल संरक्षण के प्रति समाज में लोगों को जागरूक होना होगा. वहीं कार्यशाला का संचालन निदेशिका चेतना विकास की रानी कुमारी ने किया. वहीं बाल मंत्री परियोजना कंकना वर्मन व जिला समन्वयक अजय पाठक ने भी लोगों को संवेदनशील बनने और बाल संरक्षण के मुद्दों से निबटने के नियमों के बारे में बताया.

मौके पर बार बाल संरक्षण पदाधिकारी पूनम कुमारी, रूबी कुमारी, एसोसिएशन अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, अधिवक्ता शिवशंकर दुबे, जनार्दन प्रसाद साह, ज्योति ओझा, कृष्णा महावर, बचन श्रीवास्तव, सच्चिदानंद पांडेय, मुनीलाल मंडल, सुधा कुमारी, बबीता कुमारी, कुलेंदु प्रसाद, आदित्य मिश्रा, दिनेश शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola