क्षेत्र में डेंगू का फैला प्रकोप, दहशत में लोग

तीनपहाड़ : तीनपहाड़ व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इस कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. तीनपहाड़, हाथीगढ, कल्याणचक व माणिकपुर में अब तक पांच डेंगू के मरीज पाये गये है. पिछले दिनों दो नये मरीज आसिया प्रवीण 14 वर्ष हाथीगढ व नवीन कुमार […]
तीनपहाड़ : तीनपहाड़ व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इस कारण क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. तीनपहाड़, हाथीगढ, कल्याणचक व माणिकपुर में अब तक पांच डेंगू के मरीज पाये गये है. पिछले दिनों दो नये मरीज आसिया प्रवीण 14 वर्ष हाथीगढ व नवीन कुमार रजक 11 वर्ष माणिकपुर दरला मिले थे. दोनों का इलाज बाहर चल रहा है. वहीं मामले को लेकर राजमहल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम का गठन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है. साथ ही डेंगू के लक्षण पाये जानेवाले मरीजों का ब्लड जांच करायी जा रही है. वहीं डेंगू के जो भी मरीज पाये जाते है उनका इलाज बिहार के मायागंज अस्पताल में कराया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




