तंबाकू मांगने पर चली गोली

साहिबगंज : थाना क्षेत्र के सकरुगढ़ इलाके में तंबाकू मांगने को लेकर उठे विवाद में मंगलवार सुबह ग्यारह बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मिली जानकारी के अनुसार हवाई फायरिंग भी की गयी है. मारपीट में दो लोग घायल हो गये हैं. जिसका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में किया जा रहा है. शहर में […]
साहिबगंज : थाना क्षेत्र के सकरुगढ़ इलाके में तंबाकू मांगने को लेकर उठे विवाद में मंगलवार सुबह ग्यारह बजे दो गुटों में जमकर मारपीट हुई. मिली जानकारी के अनुसार हवाई फायरिंग भी की गयी है. मारपीट में दो लोग घायल हो गये हैं. जिसका इलाज स्थानीय सदर अस्पताल में किया जा रहा है. शहर में दो दिनों में यह दूसरी गोलीबारी व मारपीट की घटना है. पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की है. मामले की छानबीन की जा रही है.
क्या है मामला
सकरुगढ़ मुहल्ले में अपने ही रिश्तेदार जीजा अजनीश पासवान से रिश्ते में लगने वाले साले मिथुन पासवान व उसके मौसेरे भाई दीना नाथ पासवान ने तंबाकू की मांग की. तंबाकू देने में आनाकानी होने पर दोनों के बीच पहले तू-तू मैं-मैं व बाद में मारपीट हो गई. जिसमें अजनीश के चचेरे भाई लालू पासवान व राजा पासवान घायल हो गये. पुलिस के समझाने के बाद रात में मामला सुलझ गया. लेकिन सुबह 11 बजे सकरूगढ़ मुहल्ले में हल्ला हुआ कि रात के घटना के मामले में जुड़े मिथुन पासवान को कुछ लोग पिटाई कर रहे हैं.
सूचना मिलते ही मिथुन पासवान के रिश्तेदार महेंद्र पासवान, अनीष पासवान, पलटू पासवान, दीनानाथ पासवान अपने कई लोगों के साथ वचन लाल पासवान व राजा पासवान एवं विवेका पासवान के घर पर आकर मारपीट शुरू कर दी. दोनों और से मारपीट होते देख चार राउंड हवाई फायरिंग की गयी. सूचना पर जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी राधेश्याम राम, सअनि एसएस दूबे पहुंच कर अनीश पासवान को गिरफ्तार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










