तीन हत्या के मामले में अभी पुलिस छान रही थी खाक, अपराधियों ने दी चुनौती फिर एक युवक की हत्या

Updated at : 14 Oct 2017 12:27 PM (IST)
विज्ञापन
तीन हत्या के मामले में अभी पुलिस छान रही थी खाक, अपराधियों ने दी चुनौती फिर एक युवक की हत्या

तालझारी: गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के तालझारी पंचायत अंतर्गत पकड़िया पहाड़ पर पत्थर व लाठी से मार कर एक पहाड़िया युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम मैसा पहाड़िया बताया जाता है. सबसे पहले ग्रामीणों ने शव को रास्ता किनारे कुआं के समीप देखा. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना तालझारी थाना पुलिस […]

विज्ञापन

तालझारी: गुरुवार देर रात थाना क्षेत्र के तालझारी पंचायत अंतर्गत पकड़िया पहाड़ पर पत्थर व लाठी से मार कर एक पहाड़िया युवक की हत्या कर दी गयी. मृतक का नाम मैसा पहाड़िया बताया जाता है. सबसे पहले ग्रामीणों ने शव को रास्ता किनारे कुआं के समीप देखा. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना तालझारी थाना पुलिस को दी.

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रामहरिश निराला बुधवार के सुबह घटना स्थल पहुंच गये. जहां शव का पंचनामा कर परिजनों से पूछताछ की.

इसके बाद ग्राम प्रधान व एसआइ बी मांझी के देख-रेख में शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेजा गया. थाना प्रभारी श्री निराला ने कहा कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को हटिया जाने के लिए मैसा पहाड़िया घर से निकला था, जो वापस नहीं लौटा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola