पंचायत समिति सदस्य ने की डीलर की शिकायत

Updated at :15 Apr 2014 4:35 AM
विज्ञापन
पंचायत समिति सदस्य ने की डीलर की शिकायत

मंडरो : मिर्जाचौकी महादेववरण पंचायत समिति की सदस्य रेखा देवी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज को पत्र लिख कर फर्जी राशन कार्ड के बारे में शिकायत की है. आवेदन में लिखा गया है कि जनवितरण दुकानदार विनोद चौधरी लाइसेंस नंबर 10/06 ग्राम महादेववरण का राशन डीलर लगभग 60 प्रतिशत राशन कार्ड का संचालन फर्जी तरीके […]

विज्ञापन

मंडरो : मिर्जाचौकी महादेववरण पंचायत समिति की सदस्य रेखा देवी ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी साहिबगंज को पत्र लिख कर फर्जी राशन कार्ड के बारे में शिकायत की है.

आवेदन में लिखा गया है कि जनवितरण दुकानदार विनोद चौधरी लाइसेंस नंबर 10/06 ग्राम महादेववरण का राशन डीलर लगभग 60 प्रतिशत राशन कार्ड का संचालन फर्जी तरीके से कर सरकार को चूना लगा रहा है. वे खाद्यान का उठाव कर उसकी कालाबाजारी कर रहा है. पंचायत सदस्या ने कहा कि इस बाबत कई बार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया गया. रेखा देवी ने आवेदन के साथ 28 लाभुकों की सूची भी उपलब्ध करायी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola