पुलिस ने किया मॉक ड्रिल तैयारी. उपद्रवियों व दंगाइयों से निबटने की प्रैक्टिस

साहिबगंज : पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एसपी पी मुरुगन ने कहा है कि पर्व के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. कहा : अगर कोई गड़बड़ी फैलाता है तो तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचना दें. साथ ही गिरफ्तार कर थाना लायें. सभी पुलिस कर्मी को मॉटिवेट करते […]
साहिबगंज : पुलिस लाइन में पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए एसपी पी मुरुगन ने कहा है कि पर्व के दौरान गड़बड़ी फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जायेगी. कहा : अगर कोई गड़बड़ी फैलाता है तो तुरंत वरीय पदाधिकारी को सूचना दें. साथ ही गिरफ्तार कर थाना लायें. सभी पुलिस कर्मी को मॉटिवेट करते हुए नियम व लगन के साथ कार्य करने की बात कही.
इसके पूर्व पुलिस लाइन मैदान में उपद्रवी, दंगाई से निबटने के लिये मॉक ड्रील किया गया. आंसू गैस के गोले प्लास्टिक गोली छोड़े गये, दो ग्रुप में बंटकर लड़ाई करते हुए पुलिस कर्मी ने दंगाई को भगाने तथा पानी की फव्वारा से निबटने की जानकारी दी. मौके पर डीएसपी ललन प्रसाद, सदर इंस्पेक्टर सुनील टोपनो, नगर थाना प्रभारी अनूप प्रसाद, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी प्रदीप दास, सार्जेंट दिगंबर मांझी, मेजर यशवंत लकड़ा व भारी पुलिस बल उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




