सात लाख में बनेगा आकर्षक पूजा पंडाल

साहिबगंज : जिला मुख्यालय के साक्षरता चौक पर पूर्वांचल माता सेवा समिति की ओर से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी किया जा रहा है. समिति के ट्रस्टी केदार यादव, अध्यक्ष शिव नारायण यादव, सचिव विमल यादव ने बताया कि सात लाख की लागत 60 फीट ऊंची बंगाल के […]
साहिबगंज : जिला मुख्यालय के साक्षरता चौक पर पूर्वांचल माता सेवा समिति की ओर से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन हर साल की भांति इस साल भी किया जा रहा है. समिति के ट्रस्टी केदार यादव, अध्यक्ष शिव नारायण यादव, सचिव विमल यादव ने बताया कि सात लाख की लागत 60 फीट ऊंची बंगाल के कारीगरों द्वारा भव्य मंदिर,
प्रतिमा व आकर्षक विद्युत साज सज्जा का आयोजन किया गया है. देश भक्ति गीत व विसर्जन इस सेवा समिति का आकर्षण का केंद्र होता है. भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पिंकू सिंह, धीरेन यादव, दिनेश शर्मा, दिनेश मंडल, प्रकाश वर्मा, रितेश, रोहित मंडल, प्रशांत यादव, मुन्ना यादव, चमरू उरांव, प्रमोद कुमार सहित दर्जनों सदस्य लगे हुए हैं. इधर पेट्रोल पंप से लोहंडा तक विद्युत व्यवस्था की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




