पल भर में उजड़ गया आशियाना

Updated at :11 Apr 2014 5:59 AM
विज्ञापन
पल भर में उजड़ गया आशियाना

उधवा (राजमहल) : किसे पता था कि वर्षो से तिनका-तिनका जोड़ कर बनाया गया आशियाना पल भर में उजड़ जायेगा. उत्तर पलाशगाछी के खट्टी टोला में अगलगी का जो नजारा था वह दिल दहला देने वाली थी. धू-धू कर आग की लपटें उठ रहीं थी. लोग इधर-उधर अपने आशियाने को बचाने के लिए दौड़ रहे […]

विज्ञापन

उधवा (राजमहल) : किसे पता था कि वर्षो से तिनका-तिनका जोड़ कर बनाया गया आशियाना पल भर में उजड़ जायेगा. उत्तर पलाशगाछी के खट्टी टोला में अगलगी का जो नजारा था वह दिल दहला देने वाली थी. धू-धू कर आग की लपटें उठ रहीं थी. लोग इधर-उधर अपने आशियाने को बचाने के लिए दौड़ रहे थे.

लेकिन कोई समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग कुछ कर भी नहीं पाये. आंखों की आंसू से घर में लगी आग को बुझाया तो नहीं जा सकता. घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मचा हुआ है. पल भर पहले गुलजार रहने वाला खट्टी टोला वीरान हो गया है. हर तरफ चीत्कार सुनाई दे रहे हैं. इस घटना में गांव के 119 घर जल गये हैं. इतना ही नहीं आग ने गांव के रफीक शेख के चार वर्षीय पुत्र शरीफ शेख सहित दर्जनों मवेशी को अपने आगोश में ले लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola