सोना चोरी के मामले में मुंबई पुलिस ने उधवा, राजमहल में की छापामारी

उधवा/ राजमहल: सोना चोरी मामले में मुंबई पुलिस अपराध शाखा की टीम ने बुधवार रात राधानगर पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि पुलिस को सफलता नहीं मिली. मुंबई के वारानी थाना की क्राइम ब्रांच की पुलिस राजमहल थाना क्षेत्र के डकैता टोला व करबला क्षेत्र में छापेमारी […]
राधानगर थाना में अपराधियों के अभिलेख की जांच की गयी. जानकारी के अनुसार बीते कुछ माह पूर्व मुंबई के वारानी थाना क्षेत्र के एक ज्वेलरी दुकान में लाखों के सोना चोरी की गयी थी. इस संबंध में वारानी थाना पुलिस कांड संख्या 178/17 दर्ज है. मामले में राधानगर व राजमहल थाना क्षेत्र के चोर गिरोह की संलिप्तता पायी गयी है.
पुलिस सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी कर रही हैं. सूत्रों से जानकारी है कि इस मामले में पुलिस ने मुंबई में ही चोर गिरोह के किसी सदस्य को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है. छापेमारी दल में पुलिस पदाधिकारी शिवाजी सोलंकी, अमित भोंसले आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




