सेविका के खाते से उड़ाये 40 हजार

साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका तारा बेगम के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कॉलेज कैंपस के खाता संख्या 31472524969 से साइबर अपराधियों ने 17 मार्च 17 से 15 सितंबर 17 तक लगभग चालीस हजार रुपये की निकासी कर ली है. इस संबंध में खाताधारी तारा बेगम ने बतायी कि गुरुवार को बैंक आकर खाता […]
साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका तारा बेगम के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कॉलेज कैंपस के खाता संख्या 31472524969 से साइबर अपराधियों ने 17 मार्च 17 से 15 सितंबर 17 तक लगभग चालीस हजार रुपये की निकासी कर ली है. इस संबंध में खाताधारी तारा बेगम ने बतायी कि गुरुवार को बैंक आकर खाता को अप-टू-डेट करायी तो निकासी का पता चला है.
बैंक प्रबंधक से शिकायत की है. वहीं जिरवाबाड़ी थाना में भी आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में थाना प्रभारी सीपी सिंह ने बताया कि यह मामला साइबर क्राइम का है. जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




