शुरू होगा डीएमयू ट्रेनों का मेंटेनेंस

Updated at : 08 Sep 2017 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
शुरू होगा डीएमयू ट्रेनों का मेंटेनेंस

साहिबगंज : डीएमयू ट्रेन का मेंटनेंस अब साहिबगंज में किया जायेगा. साहिबगंज में पूर्वी रेलवे का पहला डीएमयूू का शेड बन रहा है. इस साल के अंत तक इस कार शेड का निर्माण पूरा हो जायेगा. नये साल में इसमें डीएमयू ट्रेन का मेंटनेंस शुरू हो जायेगा. डीएमयू कार शेड नहीं होने के कारण अभी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : डीएमयू ट्रेन का मेंटनेंस अब साहिबगंज में किया जायेगा. साहिबगंज में पूर्वी रेलवे का पहला डीएमयूू का शेड बन रहा है. इस साल के अंत तक इस कार शेड का निर्माण पूरा हो जायेगा. नये साल में इसमें डीएमयू ट्रेन का मेंटनेंस शुरू हो जायेगा. डीएमयू कार शेड नहीं होने के कारण अभी तक इस ट्रेन का मेंटनेंस जमालपुर कारखाना के डीजल इंजन शेड में होता है. इस शेड के निर्माण को लेकर पूर्व डीआरएम रविंद्र गुप्ता ने पहल की थी. इस कार शेड में एक बार में चार से अधिक ट्रेनों का मेंटनेंस होगा.

25 करोड़ की लागत से बन रहा है कार शेड : कार शेड का निर्माण 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. इस रेलखंड का बड़ा शेड होगा. बिहार व झारखंड सहित मालदा में डीएमयू कार शेड नहीं है. इसके बन जाने से कई गाड़ियों का मेंटनेंस होगा.
साहिबगंज बन जायेगा इलाके का महत्वपूर्ण स्टेशन
1990 में साहिबगंज रेलवे से लोको शेड हटा दिया गया था. इस लोको शेड के हटने से यहां वीरानी छायी थी. दर्जनों रेल कर्मियों का तबादला कई रेलवे स्टेशन पर कर दिया गया. लेकिन इस शेड के निर्माण होने से साहिबगंज की पुरानी रोनक लौटेगी. अब स्टेशन से बाहर गये रेल कर्मी वापस लौट जायेंगे.
पिछले छह मार्च को साहिबगंज पहुंचे थे, वहां पर रेल मंत्री से मिलने के बाद साहिबगंज में डीएमयू शेड बनाने के लिये हामी भरी थी और मेरे प्रयास से साहिबगंज में डीएमयू शेड बन रहा है.
निशिकांत दूबे, सांसद, गोड्डा लोकसभा.
साहिबगंज में डीएमयू ट्रेनों का मेंटनेंस का कार्य जल्द होगा. शेड का निर्माण कार्य हो रहा है. अगले साल मार्च में शुरू कर दिया जायेगा.
मोहित कुमार सिन्हा, डीआरएम, मालदा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola