प्रसव के बाद महिला की मौत

उधवा : उधवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रसव के बाद इलाज के लिए साहिबगंज ले जाने के क्रम में एक महिला की मौत हो गयी. महिला दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के बानुटोला की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार मिठुन शेख की पत्नी अमीना बीबी को मंगलवार को प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र […]
उधवा : उधवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रसव के बाद इलाज के लिए साहिबगंज ले जाने के क्रम में एक महिला की मौत हो गयी. महिला दक्षिण पलाशगाछी पंचायत के बानुटोला की रहने वाली है. जानकारी के अनुसार मिठुन शेख की पत्नी अमीना बीबी को मंगलवार को प्रसव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उधवा ले जाया गया था.
जहां कुछ देर बाद ही बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल भेज दिया गया. मंगलवार की मध्य रात्रि महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया. लेकिन बुधवार की सुबह अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गयी. जिसके कारण चिकित्सकों ने महिला को साहिबगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया. परंतु साहेबगंज पहुंचने से पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया. वहीं नवजात शिशु की स्थिति ठीक नहीं रहने के करण उसे मालदा रेफर किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




