निर्माण में अनियमितता का आरोप बोरियो डाक बंगला की चहारदीवारी का निर्माण बंद हो

Updated at : 06 Sep 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन
निर्माण में अनियमितता का आरोप  बोरियो डाक बंगला की चहारदीवारी का निर्माण बंद हो

अपर समाहर्ता से मिले आदिवासी नेता साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के दामिन डाक बंगला में चहारदीवारी निर्माण कार्य में अनियमित के मामले को लेकर परगनैट रॉबर्ट चुंडा मुर्मू के नेतृत्व में एक दल डीसी से मिलने समाहरणालय पहुंचा. डीसी के जिले से बाहर रहने पर सभी अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह से मिले. जिसमें अपर […]

विज्ञापन

अपर समाहर्ता से मिले आदिवासी नेता

साहिबगंज : बोरियो प्रखंड के दामिन डाक बंगला में चहारदीवारी निर्माण कार्य में अनियमित के मामले को लेकर परगनैट रॉबर्ट चुंडा मुर्मू के नेतृत्व में एक दल डीसी से मिलने समाहरणालय पहुंचा. डीसी के जिले से बाहर रहने पर सभी अपर समाहर्ता अनमोल कुमार सिंह से मिले. जिसमें अपर समाहर्ता को बोरियो डाक बंगला की चहारदीवारी के निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की. मौके पर बोरियो के परगनेट रॉबर्ट व चुंडा मुर्मू,
सामाजिक कार्यकर्ता पौलूस मुर्मू ने बताया कि डाक बंगला की जो पुरानी चहारदीवारी थी, वहां नया निर्माण नहीं कराकर उसे छोटा कर दिया गया है. जिससे डाक बंगला की जमीन चहारदीवारी से बाहर हो गयी है. जिसका अतिक्रमण होने का डर है. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता पौलूस मुर्मू, परणनेट रॉबर्ट मुर्मू, परणेत जोसेफ सोरेन, वीरेंद्र मुर्मू, खुडू मुर्मू, वाला हांसदा, पक्कू टुडू, सुना हांसदा व फूलो टुडू आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola