12 एएसआइ किये गये इधर से उधर

Updated at : 03 Sep 2017 4:55 AM (IST)
विज्ञापन
12 एएसआइ किये गये इधर से उधर

साहिबगंज : एसपी पी मुरूगन ने जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर विभिन्न थाना में पदस्थापित 12 एएसआइ का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ जटानाथ मिश्र को कोर्ट मालखाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ अशोक कुमार मिश्र को मुफस्सिल थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित […]

विज्ञापन

साहिबगंज : एसपी पी मुरूगन ने जिले में कानून व्यवस्था को बनाये रखने को लेकर विभिन्न थाना में पदस्थापित 12 एएसआइ का स्थानांतरण व पदस्थापन किया है. जानकारी के अनुसार पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ जटानाथ मिश्र को कोर्ट मालखाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ अशोक कुमार मिश्र को मुफस्सिल थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ प्रमोद कुमार सिंह को अभियोजन कोषांग, अभियोजन कोषांग में पदस्थापित एएसआइ प्रभाशंकर दुबे को नगर थाना,

नगर थाना में पदस्थापित एएसआइ प्रवीण कुमार झा को राजमहल थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ उपेंद्र सिंह को तीनपहाड़ पिकेट, जिरवाबाड़ी ओपी थाना में पदस्थापित एएसआइ मोहन लाल टुडू को बरहेट थाना, बरहेट थाना में पदस्थापित एएसआइ प्रधान हेंब्रम को कोटालपोखर थाना, पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ बसंत कुमार को डीसीबी शाखा,

बोरियो थाना में पदस्थापित एएसआइ नवीन कुमार को डीसीबी शाखा, पुलिस केंद्र में पदस्थापित एएसआइ पवन कुमार सिंह को जिरवाबाड़ी ओपी, अनुसंधान विंग में पदस्थापित सेवानंद पिंगुआ को मिर्जाचौकी थाना में पदस्थापित किया गया है. सभी को 24 घंटे के अंदर योगदान करने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola